दंतेवाड़ा : प्रदेश में 2 साल बाद सबसे बड़ा नक्सली हमला हुआ है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है और जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया है जिसमे कुल 10 जवान और एक चालक शहीद हुए हैं। इस नक्सली हमले के बाद सीएम भूपेश ने अमित शाह को इस हमले की पूरी जानकारी दी है।
दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 26, 2023
हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है और केंद्र से हर संभव मदद करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि इस नक्सली हमले में 3 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। बता दें, DRG के जवान ऑपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि एक नया कैंप खुला है और सड़क का काम अंतिम दौर पर है।
दंतेवाड़ा के अरनपुर में पुलिस वाहन पर हमला करके नक्सलियों ने कायरता दिखाई है, इस हमले में शहीद हुए हमारे DRG के 10 वीर जवान और 1 ड्राइवर की शहादत को नमन करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की…
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 26, 2023
इसी दौरान DRG के जवान इस इलाके से जा रहे थे। नक्सलियों ने डामर की सड़क के नीचे IED लगाया था और इसी दौरान ये जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जिला अस्पताल लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें आगे रवाना किया जाएगा। मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किये जाने की खबर है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं।
दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए दुस्साहसी नक्सली हमले में हमारे 10 डीआरजी जवानों और वाहन चालक के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है।
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) April 26, 2023
सभी शहीद जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और सभी शोक संतप्त परिवारों को इस कष्ट में शक्ति प्रदान…

