रायपुर : रेल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर केंद्र पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो (ट्रेन) विज्ञापनों में चलती हैं, उन्हें हर रोज हरी झंडी दिखा रहे हैं, और जो पटरियों पर चलती हैं, उन्हें हर रोज लाल झंडी दिखा रहे हैं। आखिर जनता को कब तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जो विज्ञापनों में चलती हैं
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 20, 2023
उन्हें हर रोज़ हरी झंडी दिखा रहे हैं
जो पटरियों पर चलती हैं
उन्हें हर रोज़ लाल झंडी दिखा रहे हैं
आख़िर कब तक जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा? pic.twitter.com/I3C2GJpJwi
क्या है मामला
दरअसल, शहडोल के पास दो मालगाड़ियों के बीच कल जोरदार भिड़ंत हुई। बिलासपुर कटनी रेल मार्ग के साथ-साथ अन्य रुट पर आवागमन बाधित हो गया। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री जहां के तहां फंस गए। कटनी रूट से आने वाली ट्रेनों के रद्द होने से बिलासपुर के उस्लापुर से लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन में फंसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

