रायपुर : नर्सिंग आधिकारी एसोशिएशन एम्स रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे के उपलक्ष्य में आज एम्स के ग्राउंड में दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर नर्सिंग आधिकारी एसोशिएशन एम्स रायपुर के अध्यक्ष बंटी कुमार ने बताया कि, इस प्रकार के आयोजनों से कर्मचारियों की हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ती है और काम करने में एक नई ऊर्जा मिलती है और साथ ही मनोरंजन भी होता है। इस प्रकार ये आयोजन लगातार चलते रहेंगे जो 30 अप्रैल तक चलेंगे इस मौके पर उपस्थित एसोसिएशन के पदाधिकारी जनरल सेक्रेटरी वीशोक एन, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, श्रीनिवास कुलकर्णी, चिदंबर कुलकर्णी, ज्वाइंट सेक्रेटरी मनराज चौधरी , मालकारी पुजारी , भंवर परिहार, जीतराम , अर्पित शर्मा ,हरकेश सिंह , विक्टर आदि मौजूद थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

