दंतेवाड़ा – बचेली : जिले में एक सहायक आरक्षक की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आज मंगलवार के दिन सहायक आरक्षक की लाश तालाब में मिली है। पुलिस कर्मी का नाम 264 सुखलाल नेगी बताया जा रहा है। सुखलाल नेगी, पुलिस लाइन दंतेवाड़ा में पदस्थ थे। आज जब कारली तालाब में आस पास के लोगों ने उनकी लाश देखी तो फ़ौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया नहाते समय डूबने से होना लग रहा है। मृतक सहायक आरक्षक के कपड़े व मोबाइल तालाब किनारे बने सीढ़ी में मिले हैं। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि हाल ही में दुर्ग में एक आरक्षक की सड़ी-गली लाश पुलिस लाइन के पीछे तालाब में मिली थी जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना पद्मनाभपुर थाना इलाके की थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

