कोरबा/रायगढ़ : प्रदेश में भीषण गरमी का प्रकोप है। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। भीषण गरमी को देखते हुए स्कूल के समय में कटौती की गयी है। कोरबा और रायगढ़ जिले से स्कूल में बदलाव का आदेश जारी हुआ है। नये आदेश के मुताबिक सुबह 7 बजे से 10 बजे तक एक पाली में लगने वाली कक्षाएं संचालित होगी। वहीं दो पालियों में लगने वाली सभी शासकीय और अशासकीय कक्षाएं प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7 बजे से 10 बजे तक लगेगी, वहीं हाईस्कूल और हायर सेकेंडर की कक्षाएं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक लगेगी। हालांकि कार्यालय पूर्व की भांति सुबह 10 बजे से 5.30 बजे तक संचालित होगा।

रायगढ़ में स्कूलों का समय बदला
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने रायगढ़ जिले में पड़ रहे भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए 18 अप्रैल 2023 से स्कूल संचालन हेतु समय निर्धारित किया है। कलेक्टर सिन्हा के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल संचालन के संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिसमें एक पाली में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाएं प्रात: 7 से 10 बजे तक संचालित होगी। इसी तरह दो पालियों में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाएं-प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला की कक्षाएं प्रात: 7 से 10 बजे तक तथा हाई/हायर सेकेण्डरी स्तर की कक्षाएं प्रात: 8 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक संचालित होगी। वहीं कार्यालयीन समय पूर्ववत प्रात: 10 से शाम 5.30 बजे तक संचालित होगी।

