प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड के आरोपीे अतीक अहमद और उसके भाई अहमद कॉल्विन अस्पताल के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। ये हमला तब हुआ जब पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है। इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है। दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है। मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

