रायपुर : छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री रुद्र कुमार गुरु की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया जा रहा है. सीएम भूपेश बघेल ने उनसे बात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. पीएचई मंत्री रुद्र गुरु को पिछले हफ्तेभर से बुखार था. वे रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती थे. विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणदास महंत शुक्रवार को उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे. अब जानकारी आ रही है कि उन्हें मस्तिष्क ज्वर की शिकायत के बाद एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाने का निर्णय लिया गया है.
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) April 15, 2023
ने केबिनेट मंत्री @Gururudrakumar जी से टेलीफोन पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

