बीरनपुर : बेमेतरा हिंसा मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है. पुलिस ने घर को आग के हवाले करने के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बिरनपुर में इन आरोपियों ने एक घर को फूंक दिया था, जहां ब्लास्ट भी हुआ था. इस बीच IG आनंद छाबड़ा बाल-बाल बचे थे. पुलिस ने बताया कि 10.04 .2023 को बीरनपुर गांव के एक मकान में दोपहर करीबन 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी. इस घटना पर थाना साजा में अपराध क्रमांक 90/ 23 धारा 436,34 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. तहकीकात के दौरान 5 आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से प्रकरण में धारा 147 ,148, 149 भादवी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में अजय रजक पिता कृष्ण रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़, प्रवीण कुमार साहू पिता काशीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़, संदीप साहू पिता परसराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रामहेपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, प्रदीप रजक पिता अनुज रजक उम्र 21 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ और दिनेश रजक पिता जनक रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ शामिल है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

