रायपुर : स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 9 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 5.31 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 979 सैंपलों की जांच में 52 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। इसके बाद प्रदेश में 466 मामले सक्रिय हैं। आज सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, महासमुंद, धमतरी से 01-01, बलरामपुर एवं सूरजपुर से 02-02, कोरबा से 03, दंतेवाड़ा से 04, राजनांदगांव से 10, बिलासपुर से 12, रायपुर से 15 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 7 जिलों गरियाबंद, रायगढ़, मुंगेली, सुरजपुर, सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
