रायपुर : मोहब्बत के नाम पर अश्लीलता फैलाने वाले प्रेमी जोड़े की प्यार की खुमारी रायपुर पुलिस ने उतार दी है। चलती स्कूटी पर अश्लील हरकत कर रहे प्रेमी जोड़े पर पुलिस ने 12,500 का जुर्माना तो ठोका ही है, चेतावनी भी दे दी है। दरअसल रायपुर में स्कूटी पर रोमांस करते प्रेमी जोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। स्कूटी को एक युवक चल रहा था, स्कूटी के पीछे गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड एक दूसरे की गोदी में अश्लील तरीके से चिपके हुए थे।
हालांकि खुल्लम-खुल्ला प्यार करना लैला-मजनूं दोनों को भारी पड़ गया है। पुलिस ने ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में हजारों का जुर्माना तो ठोका ही, साथ ही ये चेतावनी भी दे दी, अगली बार ऐसा काम किया तो खैर नहीं। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, इस वीडियो में रायपुर का एक कपल को चलती बाइक में सड़क पर रोमांस कर रहा था। ये जोड़ा चलती गाड़ी में एक दूसरे से चिपक कर एक-दूसरे की गोदी में बैठा था।
बेहयाई का आलम ये कि स्कूटी उसका दोस्त चला रहा था और स्कूटी के पीछे प्रेमी जोड़े प्यार कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर ट्रैफिक पुलिस से शिकायत कर दी। इस वीडियो के मिलते ही पुलिस हरकत में आई और गाड़ी नंबर के आधार पर युवकों का पता लगाया गया। इसके बाद इन्हें ट्रैफिक थाने बुलाकर पुलिस ने भारी-भरकम जुर्माना ठोका। ट्रैफिक DSP गुरजीत सिंह ने बताया कि दोपहिया वाहन में एक लड़की सहित तीन व्यक्ति थे।
अशोभनीय तरीके से सवार होकर सड़क पर जा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 12,500/- रुपए का जुर्माना किया गया। युवकों ने कहा-हमने जो हरकत की, ऐसी गलती न करें।
