रायपुर : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बिरनपुर गांव में दो समुदाय के बीच मारपीट की घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। वहीं भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विश्व हिंदू परिषद के बंद के आवाहन का समर्थन किया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, इस बंद को हमारा ही क्या पूरे जनता और समाज का समर्थन रहेगा। ये प्रजातांत्रिक तरीके से विरोध करने का तरीका है। बार-बार बंद-बंद के आवाहन की स्थिति क्यों बन रही है? सरकार सख्त कार्रवाई क्यों नहीं करती? एक विशेष समुदाय के खिलाफ क्या भय है?
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
