रायपुर : डेक्सटर मंत्रा इंस्टाकार्ड कंपनी के डिलीवरी आईटम को बदलकर डिलीवर करने वाला डिलीवरी ब्वाय नूतेन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डिलीवरी ब्वाय द्वारा कंपनी के डिलीवरी आईटम को अपने लाभ के लिये उपयोग कर पुराने एवं सस्ते सामानों को डिलीवर कर घटना को अंजाम देता था। थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 202/23 धारा 407 भादवि. के तहत पंजीबद्ध अपराध है। थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसीसीयु युनिट की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी के क्रम में आरोपी नूतेन कुमार साहू पिता चानूक राम साहू उम्र 31 साल पता श्रीराम मैरिज पैलेस के पास, बोरियाखुर्द, टिकरापारा रायपुर को रेड कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
जिससे पूछताछ करने पर कंपनी के डिलीवरी आईटम को प्राप्त कर आईटम के पैकिंग को खोलकर अंदर रखे नये सामानों को निकालकर उसके बदले पुराने एवं सस्ते सामान डालकर पैकिंग को यथावत पैक कर घटना को अंजाम देना बताया। प्रकरण में आरोपी के निशानदेही से 03 नग हेडफोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – नूतेन कुमार साहू पिता चानूक राम साहू उम्र 31 साल पता श्रीराम मैरिज पैलेस के पास, बोरियाखुर्द, टिकरापारा रायपुर
