बीजापुर : जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। मिंगाचल CRPF कैंप में एक जवान की मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मृत जवान CRPF 222 बटालियन का था। सेना के उच्च अधिकारी अभी मेडिकल जांच करा रहे है। जानकारी के मुताबिक मिगाचल सीआरपीएफ कैंप पदस्थ जवान रविंद्र को आज सुबह हार्ट अटैक आया। साथी जवानों के मुताबिक सुबह आठ बजे वो नाश्ता कर बेड में आराम कर रहा था। तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। दिवंगत जवान का नाम रविंद्र सिंह सिकरवार हैं। वो सीआरपीएफ 222 बटालियन में पदस्थ थे । रविंद्र एमपी मुरैना के रहने वाले हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके गृह नगर भेजने की तैयारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
