सरगुजा : सरगुजा संभाग के लुंड्रा वन क्षेत्र में हाथी ने एक युवती की पटक पटक कर जान ले ली। मृतका की बहन ने भाग कर जान बचाई। इस मामले में ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र लुंड्रा के उदारी निवासी उमा भारती पिता बागर उम्र लगभग 22 वर्ष सुबह अपनी बहन के साथ लकड़ी लेने जंगल गई हुई थी। जहां उदारी जंगल में विचरण कर रहे जंगली हाथी से दोनों का सामना हो गया। इस दौरान हाथी ने उमा भारती को सूड़ से पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। जिससे घटनास्थल पर ही युवती की मौत हो गई। वहीं उसकी बहन ने भागकर अपनी जान बचाई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
