रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने दो मुख्य अभियंताओं को पदोन्नत कर प्रमुख अभियंता बनाया है। इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। प्रभारी मुख्य अभियंता केके पीपरी को प्रमुख अभियंता के पद पर पदोन्नत करते हुए मौजूदा पद पर ही यथावत रखा गया है। वहीं पीडब्ल्यूडी के ओएसडी विजय कुमार भतपहरी को भी प्रमुख अभियंता के पद पर पदोन्नति देते हुए मौजूदा पद पर ही पदस्थ रखा गया है।

