रायपुर : बढ़ती बेरोजगारी की वजह से रोजगार तलाश रहे लोग बस एक भर्ती की सूचना की इन्तजार करते हैं कि कहीं कोई वेकेंसी आए और उन्हें बढ़िया सैलरी पॅकेज की नौकरी मिल जाए। लेकिन ठग भी ऐसे ही लोगों की तलाश करते हैं जिनसे वे आसानी से रकम निकलवा सकें। ताजा घटना राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से सामंने आई है जहां इस्पात कंपनी का लिंकडिन अकाउंट हैक कर नौकरी की भर्ती निकाल दी गई।
हैकर के इस कारनामे के बाद बड़ी संख्या में बेरोजगारों ने नौकरी के लिए फॉर्म भर दिया। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर बेरोजगारों से ऑनलाइन पैसे वसूल लिये। जिसके बाद मंदिर हसौद पुलिस ने हैकर दीपू सिंह(29) को गिरफ्तार कर लिया है। JSW इस्पात कंपनी के सीनियर मैनेजर महेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी के पूर्व कर्मचारी के लिंकडिन अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया। उस कर्मचारी ने तो 2016 में कंपनी से त्यागपत्र दे दिया है लेकिन उसके अकाउंट के सहारे किसी ने कंपनी के वेबसाइट से छेड़छाड़ की।
हैकर ने कंपनी के नाम पर अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाल दिया। जिसके लिए उसने बकायदा ऑनलाइन विज्ञापन भी जारी किया। कंपनी मैनेजमेंट को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने तत्काल पुलिस के पास इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने फार्म के पैसे भेजने के लिए दिए गए खाते की जानकारी एकत्रित की। इसके साथ ही छानबीन में मिले नंबरों को साइबर एक्सपर्ट से जांच करवाया गया।
जिसके बाद आरोपी की लोकेशन रायपुर के कबीर नगर में दिखाया। तत्काल पुलिस ने घेराबंदी कर दीपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। बता दें ठगी करने के लिए ठग हर बार नए-नए तरीके अपनाते हैं। कभी खुद को फ़ौज का जवान बताकर, कभी नौकरी के बहाने तो कभी कोई और तरीका।
