रायपुर : 31 मार्च को भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर हुए डीएम अवस्थी को सरकार ने एक बार फिर नियुक्ति दे दी है। EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर डीएम अवस्थी की नियुक्ति पर मुहर लगा दी गई है। उन्हें EOW और ACB में दोबारा पदस्थ किया जाएगा। डीएम अवस्थी की अभी सिर्फ संविदा नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है। उन्हें ओएसडी बनाया गया है। डीएम अवस्थी तीन सालों तक छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे। उसके बाद पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। तीन महीने पहले ही उन्हें EOW और ACB का डायरेक्टर बनाया गया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
