रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना से डराने वाली खबर है। प्रदेश में एक ही दिन में 35 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में हुए कोरोना विस्फोट के बाद पॉजेटिविटी रेट बढ़कर 2.37 हो गयी है। आज प्रदेश भर में 1479 सैंपल की जांच की गयी, जिसमें से 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना के इतनी बड़ी संख्या महीनों बाद मिली है। इधर स्वास्थ्य विभाग कोरोना की इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद सकते में हैं जिन जिलों से सबसे ज्यादा मरीज मिले, उनमें रायपुर में 9 मरीज शामिल है। वहीं धमतरी में 5, बिलासपुर और कोंडगांव में 4-4 मरीज मिले हैं। दुर्ग में 3, वहीं कांकेर और जशपुर में 2-2 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गयी है।
35 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की आज पहचान हुई और 06 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/UeMr8CYYMi
— Health Department CG (@HealthCgGov) April 1, 2023
