रायपुर : छ्त्तीसगढ़ में स्कूल के समय में बदलाव हो गया है। एकल पाली और दो पालियों में संचालित होने वाली स्कूलों की टाइमिंग को राज्य सरकार का पहले से ही स्टैंडिंग आर्डर जारी है। बावजूद कई जिलों से अलग-अलग आदेश जारी हो रहे हैं। कवर्धा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोरबा और बीजापुर के अलावे भी कुछ जिलों से अलग-अलग आदेश जारी किये गये हैं। आईये देखते हैं अब तक किन-किन जिलों से स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर अलग-अलग आदेश जारी हुए हैं..


