कटघोरा : जिले में सुतर्रा के बंसल इलेक्ट्रॉनिक शॉप में देर रात भीषण आग लग गई है जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने आग देखकर दमकल वाहन और 112 को सूचना दी जिसके बाद कुछ ही देर में दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के काम में जुट गई।इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग को बुझाने अब तक पांच दमकल वाहन की मदद ली गई है। कटघोरा थाना क्षेत्र की यह घटना है।
आग पर काबू पाने प्रयास अब तक जारी है। बताया जा रहा है कि आग की घटना इतनी भीषण है कि देर रात 2:00 बजे से आग लगी है पर अब तक आग पर काबू नही पाया जा सका है। आसपास के लोग भी आग बुझाने में मशक्कत कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक शॉप में भीषण आग को बुझाने लगातार कोशिशें की जा रही है करोड़ों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण शॉप में आग की घटना होने की आशंका है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग लगने की असली वजह क्या है। आग बुझने के बाद सबसे पहले नुक्सान का जायजा लिया जा सकेगा और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

