बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के एक ग्रामीण का वीडियो शेयर किया है जिसके बाद पूरे सोशल मीडिया में ये चर्चा का विषय है। पीएम मोदी ने लिखा – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इन लोगों की खुशी में पूरा देश शामिल है!
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की ऐसी उपलब्धियां काफी उत्साहित करने वाली हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने एक ट्वीट किया जिसमे लिखा – अब सड़क मेरे खेत तक जाती है”, आनंदित जनाकरामजी ने अपने गांव पेंडरबेरा में सड़कों की कनेक्टिविटी के बारे में बात करते हुए कहा। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांवों में रहने वाला भारत सड़क क्रांति का साक्षी बन रहा हैं। भारत ने पिछले 9 वर्षों में ग्रामीण सड़कों की लगभग उतनी ही लंबाई (3,49,103 Kms) जोड़ी है जितनी इससे पहले 70 वर्षों में (3,81,315 Kms) थी। अकेले छत्तीसगढ़ में 10,000 से अधिक गांवों को PMGSY के माध्यम से जोड़ा गया है।
"अब सड़क मेरे खेत तक जाती है", आनंदित जनाकरामजी ने अपने गांव पेंडरबेरा में सड़कों की कनेक्टिविटी के बारे में बात करते हुए कहा। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।
— Arun Sao (@ArunSao3) March 27, 2023
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांवों में रहने वाला भारत सड़क क्रांति का साक्षी बन रहा हैं। (1/5) pic.twitter.com/wKsPwSeb41
खराब सड़क नेटवर्क किसी क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा रहता हैं। जब किसी गांव को अच्छा, ‘all-weather road’ नेटवर्क मिलता है, तो यह पूरे गांव का भाग्य बदल देता है। किसान अपनी उपज को लाभकारी मूल्य पर बेचने के लिए गांव से कस्बों और शहरों में जाने लगते हैं। शिक्षक व विद्यार्थी समय से विद्यालय आने लगते हैं।
सरकारी अधिकारी गांव आने में संकोच नहीं करते। लोगों को व्यवसाय स्थापित करने और रोजगार पैदा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। एंबुलेंस समय पर पहुंचती है, जिससे कीमती जान बचती है। सिर्फ बिलासपुर ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के लोगो की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार!
