रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 12 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 7 केस रायपुर जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज किसी भी कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज नहीं किया गया है। राज्य में आज किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 51 है। आज प्रदेश में 1,264 टेस्ट हुए है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में लोगों को विशेष ख्याल रखने की जरुरत है।
देखें जिलेवार आंकड़ें
आज 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की पहचान हुई। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/xbqe63O6pd
— Health Department CG (@HealthCgGov) March 29, 2023
