रायपुर : सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन के आयोजन में ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव विजन 2030 में पहुंचे हैं. कॉन्क्लेव में देश भर के 800 स्टील कारोबारी मौजूद हैं. जहां सीएम बघेल ने कहा, मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं हमारे उद्योगपतियों को एसईसीएल से कोल लिंकेज मिले.
बाहर से जो कोयला आता है, वह 15000 रुपये प्रति टन है और छत्तीसगढ़ में जो कोयला मिलने वाला है वह 6000 प्रति टन है, जिसमें 9000 का गैप है. उससे हमारे उद्योगपति पीछे हो जाते हैं. राज्य सरकार का भी नुकसान हो रहा है. कोयले की पॉलिसी बनी, तब हर 3 साल में रॉयल्टी को डिवाइड करना होता है. लेकिन 2014 के बाद से कोई रिवाइज नहीं हुआ है. नुकसान हमारी राज्य सरकार उठा रही है.
सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा, यह कॉन्क्लेव महत्वपूर्ण है. इसका लाभ छत्तीसगढ़ के स्टील उद्योगपतियों को मिलेगा. विश्व व्यापार में प्रदेश के उद्योगपतियों का योगदान है. छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति पूरे देश में सबसे अच्छी है. हमारी नीति से कोई उद्योग घाटे में नहीं गए. कोरोना काल में ऑक्सीजन देने का काम यहां के उद्योगपतियों ने किया. इस दौरान उद्योगों को ऑक्सीजन मिले इसका भी ध्यान रखा गया. हमने बिजली और जमीन में छूट दी, जिससे स्टील सेक्टर में अधिक हुए.
