रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर हैं। जहां वे राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। बता दें कि शनिवार शाम राहुल गांधी दिल्ली में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करने वाले हैं। राहुल गांधी की प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस के जयराम रमेश, अशोक गहलोत, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खडगे समेत कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
वहीं दिल्ली जाने ले पहले सीएम भूपेश बघेल ने एक बार आरक्षण बिल को पास न करने को लेकर भाजपा को घेरा और कई सवालों के जवाब मांगें। सीएम बघेल ने भाजपा के जेपी नड्डा को टैग कर प्रश्न किया है कि जेपी नड्डा बताएं कि ओबीसी आरक्षण बिल भाजपा ने क्यों रुकवा रखा है। साथ ही कहा कि वे भाजपा पिछड़ों के नाम से घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। और अडानी पर सवालों के जवाब दें।
We passed the 'Reservation Bill' on 2nd December in Vidhan Sabha but because of BJP's pressure signatures are not being done on the bill, because of this, youth are facing troubles. Congress has always been fighting for the poor whereas BJP has always tried to divide them:… pic.twitter.com/kCQnOav9rx
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 25, 2023
