कांकेर : कांकेर में अचानक तेंदुआ के कुंए में गिरने से हड़कंप मच गया। इस बात की खबर जैसे ही लोगों को मिली उसके बाद तेंदुआ को देखने लोगों की भीड़ जुट गयी। वहीं लोगों की सूचना पर रेंजर धनराज साहू सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर तेंदुआ के रेस्क्यू में लगे है। जानकारी के मुताबिक पुरा वाकया दुधावा इलाके के भीमाडीह ईमली पारा का बताया जा रहा है। जहाँ तेंदुआ अचानक कुंए में गिर गया। ये खंड लिखे जाने तक तेंदुआ कुंए के अंदर मौजूद है। जिसको बाहर निकालने की हर संभव कोशिश वन विभाग द्वारा की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
