आरंग/सोमन : 20 मार्च को अमर शहीद वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी की शहादत दिवस पर श्री हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र आरंग द्वारा बलिदान दिवस एवं वार्षिक सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आरंग के वीरांगना अवंती बाई लोधी चौक स्थित लोधी समाज भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हरदेव लोधी समाज आरंग परिक्षेत्र के अध्यक्ष गनपत राम लोधी करेंगे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में आरंग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चन्द्रशेखर चंद्राकर एवं आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन उपस्थित रहेंगे।20 मार्च को प्रातः 11.00 बजे अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामाजिक जनों के द्वारा शहादत दिवस मनाया जायेगा। दोपहर 3.00 बजे से समाज का वार्षिक सम्मेलन शुरू होगा।इस दौरान समाज के वरिष्ठ स्वजनों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।लगातार 2 दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में रायपुर, महासमुंद एवं बलौदाबाजार जिले के सभी 11 इकाइयों से लोधी समाज के लोग शामिल होंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
