रायपुर : भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में होने वाली इस कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं विनियोग को कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी। विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है, ऐसे में कोई बड़ा ऐलान नहीं होगा। वहीं कुछ संशोधन विधेयकों को भी कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी। फैसले के लिहाज से कोई बड़ा निर्णय नहीं होगा। सिर्फ संसदीय व विधि विधायी कामों पर ही आज की कैबिनेट में चर्चा होगी। हालांकि कैबिनेट पर पूरे प्रदेश की नजर है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
