बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर अनुविभाग कसडोल अंतर्गत एसडीएम कसडोल भूपेंद्र अग्रवाल एवं गिरौदपुरी एसडीएम रामरतन दुबे के द्वारा संयुक्त रूप से अनुविभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक कर कामकाज की समीक्षा की गई है। जिसमें शासकीय स्कूलों का मरम्मत संबंधी कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इसके साथ ही गौठान में विद्युत कनेक्शन,गौठान में आजीविका सृजन, रिपा की प्रगति, अमृत सरोर की प्रगति हेतु के बारे में जानकारी हासिल की गयी। गौठानों में पशुपालकों की पंजीयन,धनवंतरी मेडिकल स्टोर,आयुष्मान कार्ड के कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए है। बैठक में सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को राजस्व प्रकरणों एवं विभिन्न समाज को आबंटित की जाने भूमि आबंटित की जाने की प्रकिया को समय सीमा के भीतर निराकरण करनें के निर्देश दिए है। उक्त बैठक अनुविभाग स्तर के समस्त विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
