कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां बांध में मछली पकड़ने के दौरान युवक डूबने से मौत हो गई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है. जानकारी के मुताबिक, शहर के आमापारा वार्ड में रहने वाला युवक रितेश नाग लगभग सुबह 7 बजे गांव बेवतरी में मछली पकड़ने गया हुआ था. जो बांध में ट्यूब के माध्यम से मछली का जाल निकाल रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ और वह डूबने लगा. आसपास के लोग मदद कर पाते तब तक देर हो चुकी थी. लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बांध से निकाल लिया गया. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
