रायपुर : बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ते देने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के अनुसार रोजगार विभाग ने सोमवार को बेरोजगारी भत्ता देने के लिए आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, राज्य के 12वीं पास बेरोजगारों को अप्रैल से हर महीने 2500 रुपए भत्ता दिया जाएगा।
ये युवा होंगे पात्र
बेरोजगारी भत्ते के लिए वे युवा ही पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी ढाई लाख से कम हो। एक परिवार से एक ही व्यक्ति को भत्ता दिया जाएगा, जो 1 अप्रैल से देय होगा। यदि सरकारी या निजी किसी भी नौकरी का ऑफर मिलने के बाद भी नौकरी ठुकराने वाले अपात्र हो जाएंगे।


