बिलासपुर : बिलासपुर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहाँ 40 फीट सीवरेज गड्डे में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद रस्सी बांधकर युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिये अस्पताल भेजा, लेकिन युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक घटना तोरवा थाना इलाके के पुराना पावर हॉउस केम्पस मे रात की बताई जा रही है।जहाँ 40 फिट सीवरेज के गड्डे में गिरने से युवक की मौत हो गयी। युवक गड्डे में कैसे गिरा फिरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
