आरंग/ सोमन साहू : मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत शनिवार को आरंग विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल व रायपुर सांसद सुनील सोनी की उपस्थित में कार्यक्रम हुआ सम्पन। इस दौरान उन्होंने भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा, साथ ही उन्होंने राज्य में 2023 में भाजपा की पुनः सरकार बनने पर सभी गरीबो को फिर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की बात कही।
आरंग नगर के पुराना मंडी परिसर में आयोजित इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में आरंग विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही भी उपस्थित रहे, उसके बाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आरंग स्थित मंत्री शिव डहरिया के निवास का घेराव करने पैदल ही निकल पड़े, जिन्हें रोकने के लिए सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल बस स्टैंड के पास तीन लेयर में बैरिकेडिंग किया गया था, जिसमे भाजपा के कार्यकर्ता पहला बेरिकेड्स को तोड़ने में सफल रहे, लेकिन टीना शेड से बने बेरिकेड्स के पास भारी संख्या में मौजूद पुलिस जवानों ने उन्हें रोक लिया, जहा पर प्रदर्शनकारी जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे व प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर आरंग तहसील एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।

घेराव का प्रमुख उद्देश्य यह घेराव आरंग विधानसभा के ज्वलंत मुद्दो जिसमे प्रधानमंत्री आवास, लचर प्रशासनिक व्यवस्था, नगर पालिका एवं जनपद पंचायत मे व्याप्त भ्रष्टाचार, 15 वे वित्त मे अनियमितता, गौठान मे भ्रष्टाचार, फर्जी एफआईआर, जनपद प्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी पर हो रहे अत्याचार पर पुलिस के सहयोग , जल जीवन मिशन मे अनियमितता , जनपद एवं नगर पालिका मे जनप्रतिनिधियों से भेदभाव, अवैध उत्खनन, अवैध शराब , जुआ सट्टा,फल फूल रहे अवैध कबाड़ी एवं अन्य अवैध कारोबार के विरोध में भाजपा आरंग विधानसभा द्वारा 11 मार्च को घेराव किया किया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थितिउक्त कार्यक्रम में प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सासंद सांसद कुमार सोनी , रायपुर जिला प्रभारी प्रहलाद रजक ,रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अभिनेष बाबी कश्यप , जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल , आरंग विधानसभा के प्रभारी अनिल पांडेय, श्याम नारंग जिला महामंत्री, नवीन मार्कंडेय पूर्व विधायक, संजय डीडी पूर्व विधायक, वेदराम मनहरे, किरण बघेल ,संजय शर्मा, अनिल सोनवानी, गोविंद साहू, मंडल अध्यक्ष राजा तंबोली, कृष्णा वर्मा, लखन साहू विधानसभा मे निवासरत प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र से हजारों की संख्या में ग्रामवासी व हितग्राही सम्मिलित हुए ।
