रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव धर्मयुद्ध के समान है जिसमें कांग्रेस की सत्य और भाजपा की असत्य झूठ प्रोपगंडा का सीधा मुकाबला होगा। और जनता तय करेगी कौन राम की सेना हैं और कौन रावण की सेना है।
लेकिन आचरण से देखेंगे तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सेना राम की सेना है 15 साल तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी यदि भाजपा के लोग सही मायने में राम भक्त होते राम की सेना होते तो छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है माता कौशल्या का मायका है उनके लिए कुछ करते माता कौशल्या के मंदिर और राम वन गमन पथ का जीणोद्धार 15 साल में भाजपा ने नहीं किया। उस ओर झांका तक नही।
भाजपा के आचरण से देखेंगे तो भाजपा ही रावण की सेना है भाजपा भगवान श्री राम जी का उपयोग तो करती है पर राम काज नहीं करती है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की रमन सरकार को प्रदेश की जनता रावण की सरकार कहती थी और नारा लगाती थी रमन नही ये रावण है बर्बादी का कारण है और बृजमोहन अग्रवाल उस रावणीय संस्कृत पर चलने वाली रमन सरकार के प्रमुख सिपहसालार थे।
उस दौरान प्रदेश के किसान, युवा, मजदूर, छात्र, महिलाये, व्यापारी, उद्योगपति सभी हताश और परेशान थे। पूर्व रमन सरकार का मुख्य काम कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करना था और प्रदेशवासियों पर जुल्म करना था। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने माता कौशल्या महोत्सव मनाने की घोषणा की है प्रदेश के तीन प्रमुख स्थानों पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की मूर्ति लगाई है राम वन गमन पथ का जो धार कर रही है और राम काज कर रही है l
प्रदेश की जनता भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याण कार्यों से खुशहाल हुई है किसानों को उनकी उपज की सही कीमत मिल रहा है युवाओं को रोजगार मिल रहा है छात्रों को निशुल्क शिक्षा मिल रही है व्यापारी उद्योगपतियों के लिए बेहतर काम किया जा रहे हैं महिलाएं सुरक्षित है और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार का संरक्षण हो रहा है छत्तीसगढ़ का गौरव देश में बढ़ रहा है यह राम काज है।
