रायपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जस्टिस गौतम भादुड़ी कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। वे जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी के रिटायरमेंट के बाद यह पद संभालेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की है। फिलहाल, जस्टिस भादुड़ी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के बाद सबसे सीनियर हैं, इसलिए उन्हें कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाने का आदेश जारी किया गया है। सेवानिवृत्त हुए मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी का आज लास्ट वर्किंग डे था। फस्ट हाफ में सेवाकाल के बाद उन्हें दोपहर 3 बजे विदाई दी गई। यह कार्यक्रम न्यायालय के हाल नंबर 1 में आयोजित किया गया। न्यायालय ने विदाई समारोह में बार सस्यों को आमंत्रित किया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
