रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर हैं जहां पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। सीएम भूपेश बघेल ने उनके आवास पर मुलाकात कर राष्ट्रीय महाधिवेशन के आयोजन का अवसर प्रदान करने के लिए आभार जताया। साथ ही छत्तीसगढ़ के भरोसे के बजट में युवाओं, किसानों, आदिवासियों के लिए की गई पहल की जानकारी कॉंग्रेस अध्यक्ष को दी।
बजट की सराहना करते हुए खड़गे ने कहा यह बजट सभी वर्गों के लिए निश्चित रूप से लाभप्रद होगा। इसके साथ ही सीएम ने खड़गे को आगामी कार्ययोजना से भी अवगत कराया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वां अधिवेशन हुआ था जिसमे देशभर से कांग्रेस के तमाम नेताओं न शिरकत की थी। इस अधिवेशन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर गए हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का भव्य अधिवेशन हुआ था। इस अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी, राहुल गांधी, प्रियंका गाँधी वाड्रा, रणदीप सुरजेवाला, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे। इस अधिवेशन में कांग्रेस ने अपने संविधान में भी बदलाव किये हैं।
