रायपुर : ईडी ने हाल ही में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पेश होने के लिए समन भेजा था जिसके बाद आज वे ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। कुछ देर पहले वे ईडी दफ्तर पहुंचे जहां समर्थकों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। ईडी दफ्तर पहुंचने के बाद देवेंद्र यादव ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विट्टर हैंडल में शेयर किया जिसमे उन्होंने लिखा – लाज़िम है कि हम भी देखेंगे… !! आज ईडी के साथ होली खेलेंगे.. हर जोर जुल्म की टक्कर से संघर्ष हमारा नारा है।
बता दें कि कांग्रेस महाधिवेशन के पहले और विधायक देवेंद्र यादव के जन्मदिन के अगले दिन ईडी ने उनके घर छापा मारा था। देवेन्द्र यादव ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ईडी के माध्यम से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है। भाजपा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा वे जनता के काम करते हैं और इस प्रकार ईडी से डरने वाले नहीं हैं।
देवेंद्र यादव ने उस समय कहा था कि उनका फोन ईडी ने जब्त कर लिया है और छापेमारी के दौरान ईडी को कुछ नहीं मिला। बता दें कि कल ही कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन को भी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

