रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री गहोई वैश्य समाज के नवनिर्मित गहोई भवन का लोकार्पण किया। इस समारोह में CM भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों को नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की बधाई दी।
इस खास मौके पर CM ने अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक भवनों, धर्मशालाओं में समाज के उत्थान और विकास की चर्चाएं होती हैं, दूसरे समाज को भी अवसर मिलता है। आपने जो भवन बनाया है, वो सेवाभाव से निर्मित किया है। आपने ऐसे समय में भवन बनाया है जिसकी आज बेहद जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस भवन का निर्माण एम्स के बगल में हुआ है, मरीजों और परिजनों के रुकने के लिए यह भवन बनाया गया है, यह बेहद पुनीत कार्य है। अस्पताल के मरीजों के लिए आप कमरे उपलब्ध कराएंगे, इस कार्य को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

