रायपुर : राजधानी रायपुर में घरों से गैस सिलेंडर उड़ाने वाले तीन आरोपियों को देवेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस को लंबे समय से आरोपियों की तलाश थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र नगर नौशाद अली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत 26 मार्च 22 को कोई अज्ञात चोर पारस नगर ठेकेदार बाडा स्थित उनके घर के सीढी के नीचे रखें इण्डेन कंपनी का 02 नग घरेलू गैस सिलेण्डर को चोरी कर ले गया था।
दूसरे मामले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुटीर फाफाडीह की रहने वाली प्रार्थिया ने 10 फरवरी को घर अंदर रखें घरेलू गैस सिलेण्डर को चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों ही मामलों में थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घरों से लगातार गैस सिलेण्डर चोरी होने की घटना की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरणों में अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।
जांच के दौरान गैस सिलेण्डर चोरी होने के मामले में पुलिस टीम ने न्यू राजेंद्र नगर के रहने वाले मुकेश कुकरेजा, कन्हैया लाल राजपाल तथा विक्की वाधवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 03 नग घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की गई।
