रायपुर : राजधानी में कल देर शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आजाद चौक थाना का घेराव का जमकर बवाल किया। उनके इस आंदोलन में पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी कूद पड़े और लगातार नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए। वहीँ इस घेराव की वजह से 5 घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा यह चक्का जाम शहर के जीई मार्ग से गुजरने वाली जनता के लिए सर दर्द बना रहा।
नारेबाजी और थाने के घेराव करने के दौरान करीब 3 एम्बुलेंस भी फंसे रहे। दरअसल बीते दिन समता कॉलोनी में एक हत्या हुई थी जिसके आरोपी का आज़ाद चौक पुलिस जुलुस निकाल रही थी। इसी दौरान समता कॉलोनी के पास आईपीएस मयंक गुज्जर ने एक युवक को किनारे हटने के लिए कहा, लेकिन युवक नहीं माना और बहस करने लगा। वह युवक आईपीएस के करीब आने लगा और वर्दी को हाथ लगाने की कोशिश करने लगा।
साथ ही अधिकारी के साथ बदतमीजी भी करने लगा। आईपीएस मयंक गुज्जर की लाख समझाइश के बाद भी युवक धमकी देते हुए कहा कि जानते नही मै कौन हूँ, जिसके बाद आईपीएस मयंक गुज्जर ने उसका फोन ले लिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और भारी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज़ाद चौक ठाणे पहुँच गए और जमकर नारेबाजी की वहीँ पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी धरने पर बैठ गए।
बता दें कि त्यौहारी सीजन होने के चलते बाजार में क़ाफी भीड़ है और इसी बीच भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ के प्रदर्शन के वजह से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम इतना सघन हो गया था की तीन एम्बुलेंस भी कई घंटों तक फंसे रहे, रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री टैक्सी से उतरकर पैदल जाने लगे।
