रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही में पनिका जाती को ST में शामिल करने का संकल्प पारित हो गया है। जिसके बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी है। विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किया जिसे सदन में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके अलावा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन CM भूपेश बघेल ने 9-9 सदस्यों का प्रस्ताव सदन पटल पर रखा। लोक लेखा समिति के लिए प्रस्ताव भी सीएम ने सदन पटल पर रखा था। ST-SC पिछड़े वर्ग के कल्याण के संबंध में भी सत्ता पक्ष ने प्रस्ताव रखा। साथ भी चुनाव की स्थिति में 14 मार्च को नामांकन जमा होगा, 16 मार्च को नाम वापसी और 20 मार्च को निर्वाचन होगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
