रायपुर : बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गयी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल ने बताया कि प्रदेश में आज से 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गयी है। यूं तो परीक्षा पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण रही है, लेकिन प्रदेश में कुछ नकल के प्रकरण भी सामने आये हैं। माशिम सचिव के मुताबिक जांजगीर में तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा गया है।

इससे पहले प्रदेश भर में शुरू हुई 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 3,35,152 में से 6539 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। जिस स्कूल में नकल के प्रकरण सामने आये हैं, उनमें जांजगीर जिले के गर्वमेंट ब्याज स्कूल नावागढ़ में नकल के तीन प्रकरण पकड़े गये हैं। माशिम में परीक्षा का संचालन संतोषजनक बताया है।
