आरोपी रितेश ठाकुर पिता संतु राम ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी भिथिडीह को किया गया गिरफ्तार
महासमुंद/ पिथौरा : लिलेश्वर निषाद : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक-8/5/22 को नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 94 / 22 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध के विवेचना में लिया गया एवंघटना के हालात से पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा नाबालिग लड़की को शीघ्र दस्तयाब करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिया गया एवं टीम गठित की गई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा प्रेम साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक शिवानंद तिवारी द्वारा सरगर्मी से अपहृता एवं आरोपी की पतासाजी की गयी और आरोपी रिंकेश ठाकुर पिता संतराम ठाकुर उम्र 25 निवासी भिथिडीह को 1/3/2023 को गिरफ्तार किया गया है एवं प्रकरण में धारा 366 .376 भादवी एवं पाक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देश अनुसार एवं अधिक पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा प्रेम साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना पिथौरा से निरीक्षक शिवानंद तिवारी एएसआई कौशल साहू ,आरक्षक उमेश साहू मिहिर बीसी गौतम पटेल, गोपी पटेल संजय निषाद , राम किशुन की सराहनीय भूमिका रही।
