रायपुर : रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल एक नवमी की छात्रा ने निर्माणाधीन बिल्डिंग से कूदकर खुदखुशी कर ली थी। बताया जा रहा था कि छात्रा बिल्डिंग से गिरने के बाद जिंदा थी। अगर उसे सही समय पर इलाज मिल जाता तो वो बच सकती थी। लेकिन उस समय छात्रा को ले जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला।
वहीँ अब इस सुसाइड मामले में एक नया मोड़ सामने आया है जिसमे बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा इंस्टाग्राम में किसी लड़के से बात करती थी। लड़का उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है जो की फिलहाल दुबई में रहकर काम करता है। पुलिस ने बताया की छात्रा इंस्टाग्राम पर उसी युवक के साथ बात करती थी और उसने चैट में लड़के को कई फोटोज भेजी थी।
राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 9वीं की छात्रा के द्वारा बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि 17 वर्षीय छात्रा दुबई के लड़के से चैटिंग करती थी। लड़का मूलत: यूपी का रहने वाला है। वह वर्तमान में दुबई में रहकर वहीं काम करता है। छात्रा युवक के साथ इंस्टाग्राम पर चैट करती थी। इस दौरान उसने कुछ प्राइवेट तस्वीरें भेजी थी।
बताया जा रहा है कि युवक ने लड़की की फोटो वायरल करने की धमकी दी थी जिसके बाद से युवती काफी परेशान थी। हो सकता है कि इसी वजह से लड़की डिप्रेशन में चली गई थी और इसी वजह से शायद उसने ये बड़ा कदम उठा लिया। फिलहाल इस पूरे मामले में पश्चिम एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने कहा कि कुछ जानकारी सामने आई है। इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे इस मामले में कुछ कहा जायेगा।
