रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला बिरगांव सतनामी पारा के पास पान ठेला के अवेज में देशी और मशाला शराब का अवैध धंधा कर रही थी जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। जहाँ महिला के कबसे से 32 पौवा देशी मसाला शराब जब्त किया गया है जिसकी कीमत 3520 रूपए है। आरोपी महिला राजकुमारी कोसरिया पति कौशल कुमार उम्र 32 साल साकिन ईतवारी बाजार बीरगांव सतनामी पारा थाना उरला निवासी है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

