नारायणपुर : सुकमा में नक्सली हमला में तीन जवानों की सहादत के दुःख से अभी CG उभरा नहीं था की फिर आज दूसरे दिन नारायणपुर जिला में एक जवान शहीद हो गया। बता दे की वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन ग्रामिणों व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने नापाक हरकत की है। IED ब्लास्ट में प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा शहीद हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना नारायणपुर ओरछा मार्ग का हैं। जहां माओवादियों ने ID ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा शहीद हो गए हैं। एसपी पुष्कर शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। बता दें कि कल भी जवानों और नक्सलियों के बीच सुकमा में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए थे। वहीं जवाब में जवानों ने भी 6 नक्सलियों को मार गिराए हैं।
वहीं इससे पहले भी 20 फरवरी को राजनांदगांव में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी। 20 फरवरी को हुए मुठभेड़ 2 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद होने वाले जवानों की पहचान प्रधान आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक ललित यादव के रूप में हुई। वहीं दूसरी ओर दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने प्रधान आरक्षक की हत्या कर दी है। बताया जा हरा है कि नक्सलियों ने धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक सीएएफ के 16वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे।
इसी दौरान जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गये। इस घटना में हेड कांस्टेबल संजय लकड़ा शहीद हो गया, वही एक अन्य जवान को चोट आई हैं। ब्लास्ट के बाद आनन फानन में घायल जवानों को अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने संजय लकड़ा को मृत घोषित कर दिया, वही दूसरे जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। गौरतलब हैं कि एक दिन पहले ही सुकमा में नक्सली हमले में तीन जवानों की मौत हो गयी थी।
