कांकेर : अंतागढ़ में लेखापाल ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। यह मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अंतागढ़ थाना क्षेत्र के RS कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहने वाले लेखापाल अकलेश्वर सोनवानी ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अंतागढ़ SDM ऑफिस में लेखापाल के पद पर कार्यरत था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
