बस्तर : सुकमा जिले में आज एक बड़ा नक्सली हमला हो गया जिसमे 3 जवान शहीद हो गए और 2 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।मुठभेड़ में डीआरजी के जवान एएसआई रामूराम नाग, कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शहीद हुए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों और जवानों के बीच अभी मुठभेड़ चल रही है। सुकमा के जगरगुंडा जंगल में दोनों के बीच भारी मुठभेड़ हुई है। सभी जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे तभी नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। IG पी. सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टि कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
