गरियाबंद : गरियाबंद जिले में अब से कुछ देर पहले हुए भीषण सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। घायलों में महिला,पुरुष और बच्चे शामिल है। इस भीषण घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गयी ,घटना नेशनल हाइवे के बारूका के पास की है। जहाँ बाराती गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय में अस्पातल ले जाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को राजधानी रिफर किया गया है। बताया जा रहा है की वाहन में सवार सभी लोग दुर्ग जिले के पाटन तहसील क्षेत्र के ग्राम केसरा से मोहरा धमतरी चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे। जहाँ से वापस अपने गाँव केसरा लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
