
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सोमवार की सुबह कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ED की छापेमारी के बाद प्रदेश के सियासत गरमा गई है. वहीं अब इस मामले में सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम बघेल ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारी में जुटे हमारे साथियों को इस तरह से रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते हैं. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है. चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है. तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते.
सीएम भूपेश ने इसके साथ ही आरोप लगाया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है. यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है. देश सच जानता है. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 20, 2023
चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। 1/2
