दंतेवाड़ा : बारसूर में तैनात एक सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 195 हेड क्वाटर में पदस्थ सीआरपीएफ जवान ने शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। जवान शनिवार को ही अपने गृह ग्राम में छुट्टी से लौट कर आया था। मृतक सीआरपीएफ जवान गुनीद दास असम का रहने वाला था। एडिशनल एसपी आर के बर्मन ने बताया, जवान को बारसूर से रायपुर एयर लिफ्ट किया गया था। लेकिन उसकी रास्ते मे मौत हो गई.
